वॉशिंगटन4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
5 अप्रैल 2023 को ट्रम्प पर मैनहैटन की कोर्ट में 34 आरोप तय किए थे। (फाइल फोटो)
डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार को किसी अपराध के लिए दोषी ठहराए जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए। उन्हें सभी 34 आरोपों में दोषी करार दिया गया। उन पर एक पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनिएल्स को अपना मुंह बंद रखने के लिए दिए पैसे को छिपाने के लिए झूठे बिजनेस रिकॉर्ड तैयार करने के आरोप थे। यह मामला उनके पहली बार अमेरिका का राष्ट्रपति चुने से पहले 2016 का है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक दो दिनों तक विचार-विमर्श के बाद 12 मेंबर की जूरी ने ट्रम्प के दोषी पाए जाने की घोषणा की। डोनाल्ड ट्रम्प को क्या सजा मिलेगी, इस पर अब 11 जुलाई को सुनवाई होगी।
5 अप्रैल 2023 को ट्रम्प पर मैनहैटन की कोर्ट में 34 आरोप तय किए थे। उन पर पाेर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के केस चल रहे थे। अमेरिकी इतिहास में पहली बार था, जब किसी प्रेसिडेंट पर आपराधिक केस चलाया गया।
ट्रम्प पर कौन से 34 आरोप लगे हैं?
- ट्रम्प पर गलत बिजनेस रिकॉर्ड दिखाने के मामले में 34 चार्ज लगाए गए हैं। ये सभी चार्ज 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए देने से जुड़े हैं।
- 11 चार्ज चेक साइन करने से जुड़े हैं। अन्य 11 चार्ज कोहेन के कंपनी में जमा किए गए गलत इनवॉइस से जुड़े हैं और बाकी बचे 12 चार्ज रिकॉर्ड्स में गलत जानकारी देने से जुड़े हैं।
- ट्रम्प के वकील माइकल कोहेन ने आरोप लगाया था कि उन्होंने ट्रम्प के कहने पर अपने पास से स्टॉर्मी को पैसे दिए थे, जिससे वो 2016 के चुनाव से पहले ट्रम्प के साथ अफेयर को लेकर कुछ न बोलें।
- आरोप है कि ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद कोहेन को पैसे वापस लौटाए। इसके लिए उन्होंने 10 महीने तक कोहेन को कई चेक दिए। उन्होंने रिकॉर्ड में इसे लीगल फीस दिखाया, जो असल में एक अपराध छिपाने के लिए किया गया पेमेंट था।
- आरोपों से जुड़े दस्तावेज में कहा गया है कि ट्रम्प ने लगातार न्यूयॉर्क बिजनेस रिकॉर्ड में गलत जानकारी दी, जिससे वो अपने अपराध को छिपा सकें और उन्हें चुनाव में फायदा हो।
5 पॉइंट में समझिए पाेर्न स्टार को पैसे देने का पूरा मामला
2006 में विक्ड पिक्चर्स स्टूडियो में ट्रंप और स्टॉर्मी की तस्वीर। ट्रम्प तब 60 साल और स्टॉर्मी 27 की थीं। (साभार- stormydaniels.com)
1. पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने का मामला 2006 का है। तब डोनाल्ड ट्रम्प एक रियल एस्टेट कारोबारी थेे। पाेर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स तब 27 साल की थीं और ट्रम्प 60 साल के। जुलाई 2006 में एक गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।
2. स्टॉर्मी ने अपनी किताब ‘फुल डिस्क्लोजर’ में इस मुलाकात का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि जब ट्रम्प से उनकी मुलाकात हुई, तब उनकी तीसरी पत्नी मेलेनिया ने बेटे बैरन को जन्म दिया था। बैरन को जन्म लिए महज 4 महीने ही हुए थे।
3. अपनी किताब में स्टॉर्मी ने बताया कि ट्रम्प के बॉडीगार्ड्स ने उन्हें एक नए स्टार के पेंटहाउस में डिनर के लिए बुलाया था। किताब में उन्होंने ट्रम्प के साथ बने संबंधों और उनकी शारीरिक बनावट का भी जिक्र किया था। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया था।
4. आरोप हैं कि 2016 में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले ट्रम्प ने स्टॉर्मी को चुप रहने के लिए पैसे दिए थे। ट्रम्प के वकील ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि उसने ट्रम्प की तरफ से पोर्न स्टार को 1 लाख 30 हजार डॉलर (करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए) दिए थे।
5. ट्रम्प की ओर से पोर्न स्टार को दिए गए पेमेंट का खुलासा जनवरी 2018 में वाल स्ट्रीट जर्नल ने किया था। इसी के आधार पर ट्रम्प के खिलाफ क्रिमिनल केस चलाने का फैसला किया गया। वे अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जिनपर आपराधिक मुकदमा चलने वाला है।
ये खबर भी पढ़ें…
पोर्न स्टार ने ट्रम्प के खिलाफ गवाही दी, कहा- उन्होंने मुझे अपने कमरे में रोका था, संबंध बनाने के बाद मेरे हाथ कांप रहे थे
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप रहने के लिए कहा। इस मामले में मंगलवार को अमेरिकी कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने गवाही दी। स्टॉर्मी ने बताया कि उनकी मुलाकात ट्रम्प से 2006 में हुई थी, जब वे 60 साल के थे। तब स्टॉर्मी 27 साल की थीं। पूरी खबर पढ़ें …