नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी बीमा योजना है, जो साल 2017 में लागू की गई थी।
केंद्र सरकार ने बुधवार (11 सितंबर) को बड़ा ऐलान किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अब 70 साल से ऊपर के सभी लोग आयुष्मान भारत पीएम जनआरोग्य योजना में शामिल होंगे। मोदी कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है।
लोकसभा चुनाव से पहले जारी भाजपा घोषणापत्र में ये बात कही गई थी। सरकार के मुताबिक, 6 करोड़ सीनियर सिटिजंस को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त मिल सकेगा। इसमें देश के करीब 4.5 करोड़ परिवार शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि शुरुआत में योजना के लिए 3,437 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जैसे-जैसे लोग इस योजना से जुड़ेंगे, इसका दायरा भी बढ़ाया जाएगा।
सरकार ने कहा कि 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्ग चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, वे इस लाभ का फायदा उठा सकेंगे। उनके लिए एक नया अलग कार्ड जारी किया जाएगा। इससे उन्हें हर साल 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज करवा सकेंगे।
ग्राफिक्स के जरिए आयुष्मान भारत योजना को समझें..
केंद्र ने 2017 में योजना की शुरुआत की थी आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी बीमा योजना है, जो अभी देश के सबसे गरीब 40 प्रतिशत लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा देती है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के तहत केंद्र सरकार ने यह योजना साल 2017 में शुरू की थी। हालांकि, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्य इस योजना को मानने से इनकार कर रहे हैं और राज्य में खुद अपनी योजना चला रहे हैं।
इस योजना के तहत देश भर के सिलेक्टेड सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करवाया जा सकता है। भर्ती होने के 10 दिन पहले और बाद के खर्च का भी इस योजना के तहत भुगतान का प्रावधान है।
इस योजना सभी बीमारियां होती हैं कवर आयुष्मान योजना में पुरानी बीमारियां भी कवर होती हैं। किसी बीमारी में अस्पताल में एडमिट होने से पहले और बाद के खर्च इसमें कवर होते हैं। ट्रांसपोर्ट पर होने वाला खर्च इसमें कवर होता है। सभी मेडिकल जांच, ऑपरेशन, इलाज जैसी चीजें इसमें शामिल हैं। इस योजना के तहत अब तक साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा लोग अपना इलाज करा चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें …
न्यू रिजीम में 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री, NDA के सहयोगी नीतीश को 59 हजार करोड़, नायडू को 15 हजार करोड़; बजट की 10 बड़ी बातें
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार सातवीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया। 1 घंटे 23 मिनट के भाषण में उनका फोकस शिक्षा, रोजगार, किसान, महिला और युवाओं पर रहा। इसके अलावा नीतीश कुमार के बिहार और चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश पर केंद्र सरकार मेहरबान रही।
बजट में नई टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए अब 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो गई है। यानी उन्हें 17.5 हजार रुपए का फायदा हुआ है। पहली नौकरी वाले जिनकी सैलरी 1 लाख रुपए से कम होगी, उन्हें सरकार अधिकतम 15 हजार रुपए तीन किश्तों में देगी। पूरी खबर पढ़ें …