पटना में राजा मार्केट स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चारों धुआं फैल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र की है।
.
जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और जाम खुलवाया।
नुकसान का आंकलन किया जा रहा है
वहीं, अग्निश्मन पदाधिकारी मनोज नट ने बताया कि जानकारी मिलते ही दमकल की छोटी बड़ी छह से अधिक गाड़ी पहुंच गई थी। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। धुंआ भरने के कारण थोड़ी समस्या हुई थी। कुछ समय के लिए इलाके में बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया था। आग बुझाने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।