केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से बीजेपी कैंडिडेट अनुराग ठाकुर ने बड़सर में कहा कि कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 में बीजेपी ने तय किया कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री होंगे। तब कांग्रेस कहती थी कि क्या चाय बेचने वाला, गरीब मां का
.
अनुराग ने कहा कि 10 साल में मोदी सरकार पर एक रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। मोदी को 2014 में लडखडाती व चरमराती अर्थव्यवस्था मिली थी, उन्होंने उसे दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बना दिया। आप तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाओ वो दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यस्था बना देंगे।
अनुराग बोले- मोदी ने 4 करोड़ पक्के मकान बनाए
अनुराग ने कहा- 4 करोड़ पक्के मकान, 12 करोड़ शौचालय, 11 करोड़ बहनों को उज्जवला योजना का सिलेंडर, 13 करोड़ घरों के नल से जल, 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, एक करोड़ बहनों को लखपति दीदी और 11 किसानों को 6000 रुपए सालाना दिया। जो काम पूर्व में कांग्रेस सरकार 60 साल में नहीं कर पाई। वो काम नरेंद्र मोदी सरकार ने 10 साल में कर दिखाया।
साल 2014 में 74 एयरपोर्ट, अब 150 एयरपोर्ट हो गए
अनुराग ने कहा कि 2014 में बीजेपी को जब सत्ता मिली तो देश में 74 एयरपोर्ट थे, आज 150 एयरपोर्ट हो गए। साल 2014 में 7 AIIMS थे, आज 24 हो गए। 96 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे थे, आज डेढ़ लाख किलोमीटर हो गए। तब 16 IIT थे, आज 24 हो गए। 3.20 लाख ग्रामीण सड़कें थी,आज 7.6 लाख किलोमीटर सड़कें हो गई। साल 2014 में 740 यूनिवर्सिटी थी और आज 1117 हो गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का दूसरा नाम विकास है। उन्होंने कहा कि बीजेपी मंदिर बनाती है। कांग्रेस और उनके सहयोगी कहते हैं कि सनातन को कुचल देंगे। राम मंदिर पर बुलडोजर चला देंगे।